Assam Floods : बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच 6 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

गुवाहाटी – असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को छह और लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार गोलाघाट और एक-एक डिब्रूगढ़ और चराइदेव से थे। इनके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन को राहत के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बाढ़ से असम के 29 जिलों में कुल 21,13,204 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, 57,018 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में धुबरी में 6,48,806 लोग, दारांग में 1,90,261, कछार में 1,45,926, बारपेटा में 1,31,041 और गोलाघाट में 1,08,594 लोग प्रभावित हैं। वर्तमान में, 39,338 प्रभावित लोग 698 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। वहीं, कामरूप (मेट्रो) जिले में अलर्ट जारी किया गया है, जहां ब्रह्मपुत्र, दिगारू और कोलोंग नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *