प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है, 24 घंटे में 33 लोगों की मौत

नई दिल्ली – प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

दक्षिण-पूर्व जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अकेले लाजपत नगर थानाक्षेत्र में 24 घंटे में 8 लोगोंं की मौत हुई है। दो लोगों के शव नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे मिले। एक व्यक्ति का शव मूलचंद अस्पताल के सामने फुटपाथ पर मिला। इसके अलावा एक व्यक्ति का शव मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास मिला। दो शव लाजपत नगर में मिले थे। इसके बाद सबसे ज्यादा शव उत्तरी जिले व उत्तर-पश्चिमी जिले में मिले। उत्तरी जिले में 8 लावारिस लोगों के शव मिले। उत्तर-पश्चिमी जिले में सात शव मिलेे।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *