पीएम मोदी ने भारतवंशियों के बीच शांति का दो-टूक संदेश दिया

पोलैंड – भारतवंशियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी पोलैंड के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। सबकी अलग-अलग भाषाएं हैं, बोलियां हैं, खान-पान है, लेकिन आप सभी भारतीयता के भाव से जुड़े हुए हैं। आपने यहां इतना शानदार स्वागत किया है, मैं आप सभी का, पोलैंड की जनता का इस स्वागत के लिए बहुत आभारी हूं। पीएम मोदी ने शांति का दो-टूक संदेश दिया और कहा कि भारत, बुद्ध की विरासत वाली धरती है। हम युद्ध नहीं शांति पर भरोसा करते हैं। भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का पैरोकार है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि वर्तमान युग युद्ध का नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि भारत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला जीवंत लोकतंत्र भी है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का लोकतंत्र पर अटूट भरोसा है। ये भरोसा हमने हाल के चुनावों में भी देखा है। ये इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव था। उन्होंने कहा, ‘मैंने देश की जनता को वादा किया है, मेरे तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा।’

,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *