काठमांडू नेपाल में मीडिया का भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया

नेपाल – ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र नारायणगढ, नेपाल और ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउन्ट आबू मीडिया प्रभाग के संयुक्त आयोजन में ओम् शान्ति भवन में पत्रकार एवं जन संचार कर्मियों के लिए एक दिवसीय “स्वस्थ ‌और सुखी समाज के लिए आत्धात्मिकता – मीडिया का भूमिका” विषय पर आयोजन किया गया।मीडिया सेमिनार में नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रिय सचिव सृजना अर्याल ने कहा यह संस्था समाज में सकारात्मक सोच फैलाने का कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्था की शिक्षा से व्यक्ति हर प्रकार से सकारात्मक संयमशील बनता है। यहाँ दिये जाने वाली ज्ञान दर्शन में वैज्ञानिकता है। अतः मीडिया बन्धुओं को इस संस्था की शिक्षाओ को धारण करना चाहिए।

ब्रह्माकुमारीज माउण्ट आबु से पधारे मीडिया प्रभाग के राष्ट्रिय संयोजक राजयोगी डा. शान्तनु जी ने कहा कि मीडिया कर्मी अपनी सेवा में अहोरात्र व्यस्त होते हैं, लेकिन अपना मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रख नहीं पाते। 75 प्रतिशत बिमारी मन के कारण ही होते हैं। इसके लिए मेडिटेसन बहुत जरुरी हैं, जो डाक्टर लोग भी रिफर करते हैं। भारतवर्ष में आदि समय से ही संचार का गायन रहा हैं। जैसे कि नारद, संजय आदि।

श्रीमत एक्सप्रेस दैनिक, देहरादून के प्रधान सम्पादक डा. दिन दयाल मित्तल ने कहा वास्तव में मीडिया केवल देश सेवा के लिए नहीं अपितु विश्व भाइचार स्थापित करने के लिए है। नेपाल पत्रकार संघ, गण्डकी प्रदेश के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने कहा यह संस्था सारे विश्व विद्यालयों की भी विश्व विद्यालय है, ब्रह्माकुमारीज मिडिया प्रभाग के राष्ट्रिय संयोजक हैदरावाद से पधारे ब्रह्माकुमारी सरला आनन्द जी ने कहा मीडिया एक संचार का माध्यम है, उसका दायित्व सभी को खुशी देना है। मोटिभेसन ट्रेनर ब्रह्माकुमार राजु घले ने कहा आज के समय मीडिया कहती है गुड न्यूज इज नो न्यूज। लेकिन मीडिया का स्तर में विकास करना होगा ताकि समाज में गुड न्यूज को प्राथमिता मिले।

ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग दिल्ली जोन के संयोजक ब्रह्माकुमारी सुनिता जी ने मेडिटेसन कमेन्ट्री द्वारा गहन शान्ति का अनुभव कराया। कार्यक्रम में कोमलचन्द्र भगत जो आभाष टेलिभिजन के प्रबन्ध निर्देशक हैं, उन्हों ने मधुवन में हुई मीडिया कन्फरेन्स का सुन्दर अनुभव शेयर किया।समारोह के अध्यक्ष ब्रह्माकुमारीज नारायणगढ क्षेत्र की प्रमुख राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दिदी ने कहा कि मीडिया समाज रुपान्तरण में बहुत बडा रोल अदा कर सकता है। मीडिया वास्तव में भगवान के वरदान हैं जिनको माँ सरस्वती एवं सिद्धि विनायक का आशीर्वाद हैं। उन्हों ने आगे कहा मीडिया का प्रभाव ऐसा होता है जहाँ रवि का प्रकाश नहीं पहुच पाता, वहाँ पत्रकारिता पहुचता हैं। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज नारायणगढ मीडिया प्रभाग के क्षेत्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार नवराज जी ने स्वागत मन्तव्य किया। कार्यक्रम का संचालन राजयोगी ब्रह्माकुमार अर्जुन ने किया।मीडिया वालों की शानदार उपस्थिति रही ।

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *