यूपी में अनोखा रिकॉर्ड बनाने की पहल,सीएम योगी करेंगे यह अभियान शुरू

लखनऊ  – प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि पौधे सुरक्षित रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

, ,

About The lifeline Today

View all posts by The lifeline Today →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *